Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

प्रधानमंत्री के VVIP ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख कहा,सरकार परिवार के साथ खड़ी है

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्योत्सव समारोह और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर VVIP ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना की आकस्मिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोसलसोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मैंने उनकी बिटिया अनामिका से दूरभाष पर बात कर सांत्वना व्यक्त की है। सरकार इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close