[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

‘पत्नी अलग रहती है, गुजारा-भत्ता दिलाओ’, फैमिली कोर्ट में बुजुर्ग ने आवेदन देकर की 50 हजार रुपए महीने की मांग

रायपुर। रायपुर के फैमिली कोर्ट में 65 साल के एक बुजुर्ग ने याचिका दायर कर पत्नी से गुजारा भत्ता और भरण-पोषण देने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि उसकी पत्नी उससे अलग रहती है और हर माह 3 लाख रुपए कमाती है।

फतेहचंद ने भरण-पोषण की अपनी याचिका एडवोकेट अनुराग गुप्ता और आयुष सरकार के माध्यम से कोर्ट में दर्ज की है। आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी सालों से अलग रह रही है। बढ़ती उम्र के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती। वह अपने खाने, रहने और दवाइयों का भी खर्च उठाने में असमर्थ हैं और उधार लेकर खर्च चलाते हैं। जबकि पत्नी 3 लाख रुपए महीना कमाती है। इसके बाद भी पत्नी धर्म नहीं निभा रही। उसका पत्नी के अलावा कोई नहीं है। वह पूरी तरह से अपनी पत्नी पर ही निर्भर है। ऐसे में 50 हजार रुपए मासिक भरण पोषण दिलाया जाए।

कोर्ट ने स्वीकार किया आवेदन

याचिकाकर्ता के वकील अनुराग गुप्ता ने बताया कि फैमिली कोर्ट में सोमवार को भरण पोषण के लिए याचिका दायर की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस केस की सुनवाई 28 नवम्बर को होगी। कोर्ट ने फतेहचंद की पत्नी को नोटिस जारी कर सुनवाई में हाजिर होने कहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close