राजधानी में आज रात धूमधाम से निकलेगी गणेश झांकी, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
रायपुर।Ganesh Jhanki in Raipur: हर साल की तरह इस साल भी राजधानी रायपुर में आज धूमधाम से गणेश झांकी निकाली जाएगी। इस बार भी शारदा चौक से शुरू होगी। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। रातभर झांकियां शहर के अलग-अलग हिस्सों से होकर निकलेंगी।
वहीं झांकी को लेकर प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। झांकियों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। राजधानी में 50 से ज्यादा गणेश उत्सव समितियों की झांकियां शामिल होंगी। जिसे लेकर ASP दौलतराम पोर्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज रात झांकियों के चलते शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन महादेव घाट स्थित कुंड में किया जाएगा।
Ganesh Jhanki in Raipur: उन्होंने बताया कि, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। जिला बल के अलावा अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, सभी नागरिक शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाएं और यातायात नियमों का पालन करें। इसके साथ ही 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जिनकी निगरानी CSP रैंक के अधिकारी करेंगे। विसर्जन यात्रा पर ड्रोन और कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
यातायात डायवर्सन व्यवस्थाः-
01. महादेव घाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रायपुरा से अमलेश्वर की ओर आवागमन करने वाले वाहनों को खारून नदी पुल के ऊपर से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा होकर आवागमन कर सकेगे।
02. तेलीबांधा-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर टाटीबंध की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका से रिंग रोड 01 होकर आवागमन कर सकेगें या फाफाडीह चौॅक से स्टेशन रोड, चौबे कालोनी, समता कालोनी होकर आवागमन कर सकेंगे।
03. खमतराई-फाफाडीह होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक रिंग रोड 02 होकर आवागमन कर सकते हैंl
04. धमतरी रोड पचपेढ़ीनाका होकर रेेल्वे स्टेशन मेकाहारा आवागमन करने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक, मरही माता चौक होकर आवागमन कर सकते है।




