कांग्रेस सांसद के काफिले पर हमला, हमलावरों ने बीच सड़क रोकी कार, गनमैन और ड्राइवर से की मारपीट
वंडूर। Shashi Tharoor Attack: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर कथित तौर पर हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उनका काफिला एक चुनाव प्रचार के कार्यक्रम के लिए जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने काफिले को निशाना बनाते हुए उनके काफिले को रोका और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
Read More: हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, लोगों को आई निर्भया कांड की याद
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कल शाम शशि थरूर कांग्रेस नेता एपी अनिलकुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वांडूर पुलिस ने बताया कि सांसद के गनमैन रतीश केपी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है की जिस जगह पर घटना हुई वह संकरी सड़क है। जब काफिला वहां पहुंच तो अचानक दो कार सामने आ गई और थरूर की गाड़ी को रोक लिया।
बताया गया कि, जब शशि थरूर के गनमैन ने बीच-बचाव करने और रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि हमले के पीछे कोई राजनीतिक दुश्मनी या साजिश तो नहीं है।
Read More: अब घर बनाना पड़ेगा महंगा, फिर बढ़ेंगे सीमेंट के दाम, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
Shashi Tharoor Attack: वहीं इस घटना के बाद शशि थरूर ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि,’कल रात हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर, जिसमें मेरे सुरक्षा गार्ड पर हमला हुआ था, आप सभी के संदेशों और कॉल्स में व्यक्त की गई चिंता से मैं सचमुच बहुत भावुक हो गया हूँ। वह अब ठीक है और मैं पूरी तरह सुरक्षित हूँ। सभी दोस्तों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कल हम बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहे और योजना के अनुसार दो और कार्यक्रम पूरे किए। और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी बिना किसी रुकावट के जारी है।’
Truly touched by all the messages and calls expressing concern about the untoward incident last night when my security guard was attacked. He is well and I was untouched. Thank you to all friends and well-wishers. We carried on undaunted yesterday and concluded two more events as…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 4, 2026




