Uncategorizedछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Big Breking: PM मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव,अब एक दिन के लिए आएंगे छत्तीसगढ़

रायपुर/प्रविंस मनहर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले थे लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हो गया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात राजधानी रायपुर आने आने थे और नए रायपुर स्थित नए स्पीकर हाउस में रात्रि विश्राम करते और दूसरे दिन यानी की एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन अब इसमें परिवर्तन किया गया हैं। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के व्यस्तता के कारण अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को ही छत्तीसगढ़ आएंगे और राज्य उत्सव सहित कई कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को ही वापस लौट जाएंगे।
Advertisement




