Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BJP जोन अध्यक्ष की गुंडागर्दी, बुजुर्गो को धमकी देते गाली गलौज करते वीडियो वायरल, देखिए

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर नगर निगम जोन-8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जोन अध्यक्ष एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते, धमकी देते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि, यह वीडियो गुढियारी इलाके का है। वीडियो में प्रीतम ठाकुर कथित तौर पर पैसों के लेन-देन का जिक्र करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रीतम ठाकुर वार्ड क्रमांक 19, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड से पार्षद हैं और वर्तमान में जोन-8 के अध्यक्ष पद पर पदस्थ हैं।

Raipur News: वहीं फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामला सामने आने के बाद सियासी हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close