शराब घोटाले मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को मिली राहत, शर्तों के साथ हाई कोर्ट ने दी जमानत
रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। लंबे समय से जेल में बंद दोनों को शर्तों के साथ राहत मिली है।
हाईकोर्ट ने EOW और ED की लंबी कार्रवाई के कारण दोनों को जमानत दी है। अदालत ने माना कि केवल आरोपों की गंभीरता के आधार पर अनिश्चितकाल तक हिरासत में रखना उचित नहीं है। इसी आधार पर जमानत मंजूर की गई। अदालत ने जमानत देते समय शर्तें भी तय की हैं, जिनका पालन करना आरोपियों के लिए अनिवार्य होगा।
CG Liquor Scam: बता दें कि, अनिल टुटेजा को 21 अगस्त 2024 और अनवर ढेबर को 5 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया था। यह फैसला शराब घोटाले की जांच में नया मोड़ ला सकता है। शराब घोटाला छत्तीसगढ़ में अवैध शराब व्यापार से जुड़ा प्रमुख मामला है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थे। कोर्ट के इस आदेश से राजनीतिक बहस तेज हो सकती है।




