नए VB-GRAM-G कानून के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, प्रदेशभर में कल से शुरू होगा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान
रायपुर।VB-GRAM-G: राजीव भवन में कल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पार्टी ने नए VB-GRAM-G कानून के खिलाफ “मनरेगा बचाओ संग्राम” नामक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की, जो कल यानी 10 जनवरी 2026 से 26 फरवरी तक चलेगा। यह कानून मनरेगा की मूल भावना को कमजोर करने और ग्रामीण रोजगार अधिकार पर हमला करने वाला बताया जा रहा है।
बता दें कि, आंदोलन की शुरुआत 10 जनवरी को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी। 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। फरवरी में 7 से 15 तारीख तक पीसीसी नेतृत्व में विधानसभा घेराव होगा।
VB-GRAM-G: वहीं इस आंदोलन का समापन 16 से 25 फरवरी तक एआईसीसी की क्षेत्रीय रैलियों से होगा। यह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अभियान ग्रामीणों को जागरूक करने पर केंद्रित है। कांग्रेस का आरोप है कि VB-GRAM-G अधिनियम मनरेगा को कमजोर करता है, पंचायतों की भूमिका घटाता है, और गरीब-मजदूर विरोधी है। पार्टी इसे सड़क से सदन तक संघर्ष के रूप में ले जा रही है।




