Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

रफ्तार का कहर…दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से उड़े परखच्चे, हादसे में तीन की मौत

कांकेर।  Kanker Accident: कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे की इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, घटना चारामा थाने क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे की है। यहां तेज रफ्तार में आ रही दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए, जिससे की इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Kanker Accident: वहीं सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जेसीबी एवं अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close