जहरीली शराब ने मचाया तांडव, 4 लोगों की मौत, 6 ने खोई आंखों की रोशनी, कई की हालत गंभीर
मोतिहारी। Bihar Poisonous Liquor: बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं तो वहीं सबसे हैरानी की बात ये है कि, 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। इस जहरीली शराब कांड के बाद लोगों में दहशत फैल गई। जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
Read More: ‘भूपेश बघेल कभी चाहते नहीं थे कि, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो’, भूपेश बघेल के सवाल पर डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
बता दें कि, पूरा मामला मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव का है। बताया गया कि, बीते बुधवार 01 अप्रैल की रात 30-40 लोगों ने स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया था, जिसके बाद एक युवक की जहरीली शराब पीने से संदिग्ध मौत हो गई थी। इसके बाद एक-एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ती गई और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 3 और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं इस जहरीली शराब का असर इतना घातक था कि सेवन के कुछ ही देर बाद लोगों को दिखना बंद हो गया।
Read More: राम नाम से गुंजायमान हुआ नर्मदा कुंड, हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, आस्था और विश्वास का दिखा विराट रूप
Bihar Poisonous Liquor : वहीं इस जहरीली शराब कांड ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता नागा राय और चौकीदार भरत राय को हिरासत में लिया, साथ ही, 6 अन्य संदिग्ध तस्करों को भी पकड़ा गया है। इतना ही नहीं, परसौना पंचायत के चौकीदार भरत राय को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया है साथ ही जहरीले शराब की स्त्रोत का पता करने में जुटी। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कर उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।




