Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सांसद खेल महोत्सव का समापन आज, पहली बार ट्रान्सजेंडर ने लिया भाग, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

रायपुर। Sansad Khel Mahotsav: आज सांसद खेल महोत्सव का समापन होना है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समापन कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्रीगण भी शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 29 अगस्त से शुरू हुआ खेल महोत्सव बेहद सफल रहा।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, हर ब्लॉक में चार जगह, सिमगा,अभनपुर,रायपुर, अभनपुर सहित 36 जगह खेल का आयोजन हुआ। इस आयोजन में 542 गांवों से 85000 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इस खेल महोत्सव में गेड़ी में 60-70 साल की महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें पहली बार ट्रान्सजेंडर खिलाड़ियों की भी भागीदारी रही।

Sansad Khel Mahotsav: सांसद ने कहा कि, इतने दिनों के खेल में कही कोई शिकायत नहीं आई इस बात की ख़ुशी है। इस खेल में पहला ईनाम 11 हजार, दूसरा 5 हजार है। रायपुर शहर से 22000 खिलाडी भाग लिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं दिए और आने वाले दिनों में इसे और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close