छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ जताई गई बारिश और वज्रपात की संभावना, अलर्ट जारी
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बाद अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तेज धूप होने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं जल्द ही छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। जिससे की कई जिलों में बारिश का अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। जबकि, रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा समेत 14 जिलों में बौछारों की चेतावनी दी गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है।
CG Weather Update: वहीं आने वाले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
Advertisement




