छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबालोदब्रेकिंग न्यूज़हादसा
तेज रफ्तार का कहर… ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

बालोद। Balod Accident: बालोद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जानलेवा रूप दिखाया है। पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम उसरवारा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक उसी उसरवारा गांव के निवासी थे, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Balod Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Advertisement



