Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चैन स्नेचिंग करने वाली लेडी गैंग का पर्दाफाश, देशभर में घूम-घूमकर शातिर तरीके से देती थी वारदात को अंजाम, 8 गिरफ्तार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chain Snatching: भीड़भाड़ वाले इलाकों में सोने की चैन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 महिलाओं और 1 पुरुष सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह लग्जरी वाहन में देशभर में घूम-घूमकर चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता था।

Read More: सुकमा में होगा “मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना” का शुभारंभ, मेडिसिटी हब और नए मेडिकल कॉलेज से बदलेगा प्रदेश का स्वास्थ्य परिदृश्य

बता दें कि, इन आरोपियों ने रायपुर शहर में ही एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।

Read More: एक्सीडेंट क्लेम पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, अब देरी से क्लेम पर नहीं लगेगी रोक, पीड़ितों को मिली राहत 

Raipur Chain Snatching: आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये नगद, एक सोने की चैन, एक कटर, चार मोबाइल फोन और एक इनोवा वाहन जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच जारी है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close