कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, कुदाली मारकर पिता को उतारा मौत के घाट
son murdered his father
गोरखपुर। son murdered his father: आज के दौर में लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। जरा-जरा सी बात पर लोग जान लेने पर उतर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर गुदाली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि, जमीन बेचने को लेकर बाप-बेटे में विवाद हुआ था।
दरअसल, मृतक भागवत मिश्रा के चार बेटे हैं। जिसमें आरोपी राधेश्याम मिश्रा पुणे में काम करता था और करीब 10 दिन पहले घर लौटा था। बीती शाम को जमीन बेचने को लेकर बाप-बेटे में विवाद हुआ था। जिसके बाद रात में सो रहे पिता पर आरोपी बेटे ने गुदाली से वारकर कर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों ने आनन-फानन में घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
son murdered his father: घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पीएम के लिए भेजवाया गया। इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।




