कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर कही थी ये बड़ी बात
दिल्ली। Raid On Pawan Kheda Residence: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच इस समय नोकझोंक देखने को मिल रही है। वहीं आज पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस ने छापा मारा। इस छापेमारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई। बताया गया कि, छापे के वक्त वे अपने आवास पर नहीं थे।
Read More: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया बस्तर आने का आमंत्रण, सौंपा विकास का ब्लूप्रिंट
दरअसल, बीते दिनों पवन खेड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां को लेकर बयान दिया देते हुए कहा था की रिंकी भुइंया के पास तीन देशों के पासपोर्ट है और विदेशों में कई बड़ी संपत्तियां होने का गंभीर आरोप लगाया था। खेड़ा के आरोपों के बाद सरमा की पत्नी की तरफ एक मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद असम पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की।
वहीं पवन खेड़ा के आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए, सरमा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही 48 घंटों के अंदर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का केस दर्ज किया था। जिसके बाद रिंकी ने पवन खेड़ा पर तंज कसा था और कहा था कि आपकी तपस्या में ही नहीं फोटोशॉप में भी कमी रह गई। इसके बाद रिंकी भुइयां सरमा ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी।
Read More: CM हिमंत बिस्वा सरमा के बिगड़े बोल, कहा-‘पवन खेड़ा को पेड़ा बना दूंगा’, गरमाई सियासत
Raid On Pawan Kheda Residence: बता दें कि, पवन खेड़ा के छापेमारी ऐसे समय में हुई जब राज्य में आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है और 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में ये मामला अब राजनीतिक तुल पकड़ता जा रहा है।




