Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बंगाल से स्टाइलिश चाकू मंगाकर रायपुर में खपाता था युवक, फिर ऐसे हुआ खुलासा, अब पहुंचा जेल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत थाना गंज पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू रखने और बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित जीपीएस जनरल स्टोर्स पर दबिश दी। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम हर्षील जैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी फाफाडीह बताया। तलाशी के दौरान दुकान से 8 स्टील के बटनदार धारदार चाकू बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी चाकुओं की बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं कर पाया कि ये चाकू किन लोगों को बेचे गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Raipur News: प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि चाकुओं की सप्लाई पश्चिम बंगाल से की गई थी, जिसे कूरियर के माध्यम से मंगाया गया था। फिलहाल पुलिस सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की जांच में जुटी हुई है। बरामद चाकुओं को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close