अमित जोगी की याचिका पर इस दिन होगी अगली सुनवाई, कोर्ट ने 2 फैसलों को एक साथ जोड़कर दिया सुनवाई का आदेश
नई दिल्ली। Jaggi Murder Case Update: चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावासी की सजा सुनाई है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 20 अप्रैल 2026 को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 25 मार्च और 2 अप्रैल के दो आदेशों को एक साथ जोड़ते हुए इस मामले को संयुक्त सुनवाई के निर्देश दिए है।
Read More: ‘घुसपैठियों का समर्थन कर रही कांग्रेस’…असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- ऐसे लोग देश का कभी भला नहीं कर सकते
यह मामला जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच के समक्ष सुना जाएगा। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बलl सहित अन्य पक्षों ने प्राकृतिक न्याय के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि बिना उचित सुनवाई का अवसर दिए ही हाईकोर्ट ने अपने फैसले पारित कर दिए।
Read More: लिंक भेजकर फंसाया, फिर टास्क के बहाने खाते से उड़ाए पैसे, राजधानी में जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Jaggi Murder Case Update: वहीं, अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि, उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि वे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विधिवत याचिका दायर कर सकते हैं।




