घुसपैठियों से निपटने ‘प्राकृतिक पहरेदार’ की तैयारी, सांप-मगरमच्छ करेंगे भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की निगरानी, BSF कर रही नई रणनीति पर मंथन
नई दिल्ली। India-Bangladesh Border: बांग्लादेश से सटी बॉर्डर पर घुसपैठ रोकने के लिए भारत की तरफ से तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए एक अनोखी रणनीति अपनाने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने बीएसएफ को निर्देश दिया है कि, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) सीमा के दलदली और नदीय क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए एक खास प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत BSF यहां सांपों और मगरमच्छों का इस्तेमाल करेगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
Read More: सड़क चौड़ीकरण के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
बता दें कि, भारत और बांग्लादेश करीब 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसमें से 175 किलोमीटर का क्षेत्र नदी और दलदली भूभाग है, जहां फेंसिंग करना मुश्किल होता है। जिस वजह से उन क्षेत्र में घुसपैठ, तस्करी होने लगती है। जो की सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन जाती है। यह कदम विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रभावी होगा जहाँ पारंपरिक गश्ती मुश्किल और जोखिम भरी है। गृह मंत्रालय का कहना है कि इस रणनीति का उद्देश्य घुसपैठियों को रोकना और सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाना है।
Read More: सड़क हादसों का सिलसिला जारी, ई-रिक्शा-पिकअप की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, लगातार हो रहे दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत
India-Bangladesh Border: ‘डिटरेंस-फर्स्ट’ स्ट्रैटेजी के तहत अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया है, जहां इस तरह की योजना लागू की जा सके। विशेषज्ञों ने इस प्रस्ताव पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इसे साहसिक कदम बताया, जबकि अन्य ने इसकी व्यवहारिकता और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि,इस मामले पर फिलहाल चर्चा की जा रही है लागू करने को लेकर कोई स्पष्टी नहीं है।



