Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी ने सरमा को बताया देश के भ्रष्ट सीएम, निशाना साधते हुए कहा- ‘हम उन्हें नहीं छोड़ने वाले’

असम। Rahul Gandhi On CM Himanta Sarma: 9 अप्रैल को असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें भ्रष्ट सीएम बताया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।

Read More: प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा का राशन

दरअसल, राहुल गांधी ने असम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं। हिमंता सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है – इसका सबूत जनता के सामने है। असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी – सज़ा तय है।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘हिमंता बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालने जा रहे हैं। वो हाथ जोड़ेंगे असम की जनता से माफी मांगेंगे, लेकिन अब माफी का कोई मतलब नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी। हिमंता बिस्वा सरमा को जितना कूदना-फांदना है, वो अभी कर लें- क्योंकि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।’

Read More: जग्गी हत्याकांड मामले में दोषी पाए गए अमित जोगी, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Rahul Gandhi On CM Himanta Sarma: बता दें कि, असम में 9 अप्रैल 126 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 । मई को होगी। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA राज्य में तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश करेगी। तो वहीं दूसरी और कांग्रेस भी राज्य सत्ता हासिल करने एडी चोटी का बल लगा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close