Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में हेरोइन के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, पंजाब से है कनेक्शन

दुर्ग। Durg News: नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच दुर्ग जिले की खुर्सीपार पुलिस ने नशे के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नशे का नेटवर्क पंजाब से जुड़ा हुआ है।

Read More: तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़, चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण 

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, एक मुख्य आरोपी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। जो दुर्ग में मादक पदार्थों की तस्करी का अहम नेटवर्क है। आरोपियों से 5 मोबाइल भी जब्त किया गया है। पकड़े गए हेरोइन की कीमत 8,65,800 रुपए आंकी गई है। उन्होंने ने बताया कि, 29 मार्च को खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास आरोपियों द्वारा हेरोइन रखने एवं बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ले मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 3 आरोपियों को पकड़ा।

Read More: महापौर मीनल चौबे ने पेश किया नगर निगम 2026-27 का बजट, जानिए क्या कुछ है खास 

Durg News: मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 43.14 ग्राम हेरोइन, कैश, मोबाइल फोन जब्त किया गया है।आरोपी विजय सिंह,मीर नौशाद अली और सुरेंद्र क्षत्रिय को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close