Breaking news
Advertisement
हेल्थ

HEALTH TIPS: क्या आपने खाया है Ice Apple? इम्युनिटी बढ़ाने में है बेहद मददगार

आपने ‘आइस एप्पल’ का नाम तो सुना ही होगा। इसे ताड़गोला के नाम से भी जानते हैं। इसके अंदर का भाग सफेद होता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। ‘आइस एप्पल’ में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व होते हैं।

इस फल खास बात यह है कि इसे खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही कमजोर इम्यून सिस्टम को भी मजबूत मिलती है। ये फल मई-जून के महीनों में बाजार में दिखाई देता है।

आइस एप्पल खाने के हैं जबरदस्त फायदे-

1 हाइड्रेटेड बॉडी

गर्मी से बरसात के मौसम में लोगों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप ताड़गोला का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए इसे जरूर खाएं।

2 इम्यून सिस्टम मजबूत

जब आपका इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर होता है, तब इसे मजबूत करने के लिए कुछ एनर्जेटिक चीजों के सावन की जरूरत होती है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए आप आइस एप्पल खाएं। ये विटामिन और खनिजों का भंडार होता है। इससे आपका वीक इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।

3 वेट लॉस में सहायक

जो लोग मोटपे का शिकार हैं उन्हें वजन कम करने के लिए इस फल का जरूर सेवन करना चाहिए। ताड़गोला को वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close