‘जब तक जिएंगे हिंदुओं को ना कटने देंगे, ना बटने देंगे’, धर्मांतरण पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दी सख्त चेतावनी, 583 लोगों ने भी की घर वापसी
कोरबा। Pandit Dhirendra Shastri: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य हनुमंत कथा का आज चौथा और अंतिम दिन जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान 2 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान 500 से ज्यादा लोगों ने घर वापसी की। जिसमें एक मुस्लिम परिवार ने भी सनातन धर्म अपनाया है।
Read More: रायपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पूर्व पुलिस कर्मी ने बेटी और पत्नी पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, सामने आई ये वजह
बता दें कि, दिव्य दरबार में दूर-दराज से आए लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी लगाई। बताया गया कि, पर्चा लिखकर लोगों को उनके कष्टों के समाधान और उपाय बताए गए, जिसे श्रद्धालु आस्था के साथ स्वीकार करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान एक गरीब बुजुर्ग की सहायता के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों ने आगे आकर आर्थिक मदद प्रदान की। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे सामाजिक सहयोग का उदाहरण बताया।
“घर वापसी” और धर्म परिवर्तन की चर्चा
दरबार में कुछ ऐसे लोगों को भी लाया गया, जो कथित रूप से भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित बताए गए। आयोजकों का दावा है कि ऐसे लोगों के लिए विशेष उपचार और धार्मिक विधियां कराई गईं। वहीं कार्यक्रम में 583 लोगों की “घर वापसी” कराई गई, वहीं एक मुस्लिम परिवार द्वारा सनातन धर्म अपनाने की बात भी सामने आई है।
Read More: दोस्ती के नाम पर खूनी खेल, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, फिर आत्मा के डर से उगले राज
धर्मांतरण पर कड़ा बयान
Pandit Dhirendra Shastri: वहीं अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, जब तक जिएंगे हिंदुओं को ना कटने देंगे, ना बटने देंगे और ना ही मिटने देंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि,हम आए ही इसलिए थे और दरबार भी इसलिए ही लगाया था ताकि हिंदुओं की घर वापसी करा सकें।




