Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पुलिस की रडार में आए 121 नशेड़ी वाहन चालक, बस ट्रक कार किए जब्त

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल की रात शहर के 8 अलग-अलग स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान महज चार घंटे के भीतर 121 चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बता दें कि, अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2026 में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत अब तक 1,724 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो कि साल 2025 के 1,537 मामलों से काफी ज्यादा है। इससे साफ है कि नियम तोड़ने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क हादसों को रोकना और लोगों की जान बचाना है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। जरूरत पड़ने पर कैब या परिवार की मदद लें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें।

Raipur News: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अचानक चलने वाले अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close