Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के इस अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लिफ्ट जलकर हुआ खाक, रहवासियों में मचा हड़कंप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Dolphin Jewelo Apartment Fire News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग लग गई। देखते ही देखते आग से उठता धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More: तम्बाकू गोदाम में लगी भीषण आग, कचरे से भड़की लपटों ने मचाया कोहराम, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल 

घटना के समय अपार्टमेंट में कई परिवार अपने-अपने घरों में मौजूद थे। धुआं तेजी से फैलने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और सभी अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Read More: हजारों बच्चों के स्कूल प्रवेश पर मंडराया संकट, RTE के तहत अब नहीं हो सकता एडमिशन, जानें क्यों 

Dolphin Jewelo Apartment Fire News:  दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को एहतियात के तौर पर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close