
पिछले 11 दिनों से पटवारी संघ हड़ताल पर बैठा हुआ था आज वह सभी राजस्व मंदिर टंक राम वर्मा के निवास पहुंचे और बातचीत की, बातचीत के बाद राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पटवारी संघ से बातचीत हुई है, उनकी जो भी मूलभूत समस्या थी उस पर बातचीत हुई सहमति बनी है ,और अब उनकी जो अनिश्चितकालीन हड़ताल थी वह समाप्त हो गई है, उनकी जो मांगे थी और समस्या थी वह ज्यादा बड़ी नहीं थी उन्हें संसाधन अब उपलब्ध करा दिया जाएगा और वह अब जल्दी अपने काम परलौटेंगे,
आने वाले 29 जुलाई को खेल दिवस है जिस पर खेल विभागसंभाल रहे हैं कि टंक राम वर्मा ने बताया है कि एक बार फिर से खेल दिवस के दिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पिछली सरकार में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिस तरह से घोटाले सामने आए हैं, उसे बंद करा कर छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की जाएगी , जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, और तमाम तरह की सुविधा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाएगी,
D.EL.ED अभ्यर्थियों की जीत, B.ED अभ्यर्थियों को झटका..




