Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

चुनावों में धोखाधड़ी के दावों को खारिज करने वाले चुनाव अधिकारी बर्खास्त

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस चुनाव अधिकारी ने राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में धोखाधड़ी के ट्रंप के दावों पर सवाल उठाते हुए उसे खारिज कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के साइबर प्रमुख क्रिस्टोफर क्रेब्स को बर्खास्त कर दिया, जिन्होंने व्यापक रूप से चुनावी धोखाधड़ी के ट्रंप के दावों को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने साइबर सिक्योरिटी ऐंड इन्फ़्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (सिसा) के प्रमुख क्रिस्टोफर क्रेब्स को वोटिंग के बारे में बहुत ज्यादा गलत बयान देने की वजह से बर्खास्त किया है।अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के एक पूर्व कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ क्रेब्स को 2018 में ट्रंप द्वारा Cybersecurity और Infrastructure Agency के पहले निदेशक के रूप में नामित किया गया था, जिसे CISA के रूप में जाना जाता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close