नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इस बैंक में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी, जल्द करें अप्लाई
Bank of Baroda Recruitment: अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहता हैं। तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के पद पर भर्ता निकली है। जिसके तहत करीब 104 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आवेदन करने की तारीख 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और जिसकी आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Read More: अब बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का पूरा खर्चा उठाएगी सरकार, इस योजना के तहत मिलेंगे 1.20 लाख रुपए
इन पदों पर होगी भर्ती
| एवीपी II – ग्रुप हेड | 4 |
| एवीपी II – टेरिटरी हेड | 17 |
| डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर | 70 |
| डिप्टी मैनेजर – (निवेश एवं बीमा) | 13 |
| कुल पदों की संख्या | 104 |
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 साल और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी वालों को आयु में 5 साल और ओबीसी वालों को 3 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए देना होगा, जबकि, एससी, एसटी, दिव्यांग को 175 रुपए है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान मिलेगा। वेतन ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह तक होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
Bank of Baroda Recruitment: कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक चुनें।
नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
मांगी गई डिटेल्स दर्ज करे।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस का भुगतान करें।
फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।



