BJP ऑफिस के बाहर हुए बम ब्लास्ट का वीडियो आया सामने, इस संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, शहरभर में अलर्ट जारी
चंडीगढ़। BJP Office Bomb Blast: चंडीगढ़ में कल 1 अप्रैल को बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं अब इस धमाके का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भगवा गमछा पहने एक शख्स ने हैंडग्रेनेड से पिन निकाली, दौड़ता हुआ गया और ग्रेनेड फेंककर भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Read More: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, प्रदेश के कई इलाके में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज आंधी
बता दें कि, यह धमाका चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में हुआ। बाइक पर 2 हमलावर कार्यालय के बाहर आए. एक ने बम फेंका, जबकि दूसरा व्यक्ति इस कृत्य को रिकॉर्ड कर रहा था। बताया गया कि, धमाका इतना भयानक था की तेज आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, इस धमाके से कोई जनहानी नहीं हुई। बिलडिंग के बाहर खड़े एक स्कूटर और एक कार को नुकसान पहुंचा है।
Read More: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
BJP Office Bomb Blast: वहीं इस धमाके के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच क पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज से हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है. दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि यह हमला 1 अप्रैल 2026 को किया गया और इसका उद्देश्य भारतीय सिस्टम को संदेश देना है।
Update –
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंडग्रेनेड फेंकने का Live Video सामने आया। भगवा गमछा पहने शख्स ने हैंडग्रेनेड से पिन निकाली, दौड़ता हुआ गया और ग्रेनेड फेंककर भागा। https://t.co/ditzmUzaAL pic.twitter.com/m0RvCpBj7w
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 1, 2026




