अब बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का पूरा खर्चा उठाएगी सरकार, इस योजना के तहत मिलेंगे 1.20 लाख रुपए
नई दिल्ली। Lakhpati Bitiya Yojana: बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक खर्चे के लिए सरकार के द्वारा कई तरह कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसकी मदद से कई लोगों को आर्थिक लाभ भी मिला है। वहीं सरकार द्वारा बेटियों के लिए दिल्ली सरकार ने लखपति बिटिया योजना (Delhi Lakhpati Bitiya Yojana) शुरू की है, जिसका मकसद जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में वित्तीय मदद मिलेगी।
बता दें कि, इस योजना के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 30 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। बुधवार से यह योजना औपचारिक रूप से लागू हो चुकी है। नई ‘लखपति बिटिया योजना’ अब पुरानी ‘लाडली योजना’ की जगह लेगी। कहा गया कि, इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा।
Read More: छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए 4 जिलों के एसपी, यहां देखें लिस्ट
इस योजना में पात्र लाभार्थियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में कुल 61 हजार रुपये की मदद दी जाती है। यह राशि किस्तों में दी जाएगी और यह ब्याज के साथ 1.20 लाख रुपये हो जाएगी। जिसमें जन्म, स्कूल में दाखिला, पढ़ाई और आगे की शिक्षा के दौरान अलग-अलग भुगतान सरकार द्वारा दी जाएगी।
कब निकलेगी राशि
इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि अलग-अलग चरणों में दी जाएगी। जैसे की,- बेटी के जन्म के समय 11,000 रुपये दिए जाएंगे, इसके बाद क्लास 1, 6, 9, 11 और 12 में एडमिशन पर 5,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा एक साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए 10,000 रुपये, दो या तीन साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए 20,000 रुपये और चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए 25,000 रुपये तक की मदद शामिल है। लेकिन ये राशि तुरंत नहीं निकाल सकते। इसके लिए लड़की के 18 या 21 साल का होने पर ही कैश की जा सकेगी।
Read More: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन आज, सीएम विष्णु देव साय होंगे अतिथि के रूप में शामिल
किसे मिलेगा इसका लाभ
यह भी देखें



