Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में दोस्त के बच्चे का अपहरण कर ले जा रहा था मध्यप्रदेश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने अपने ही साथी के 3 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। युवक बच्चे को लेकर मध्यप्रदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है।

भनपुरी के गीता नगर निवासी रवि सिंह राजपूत एक फैक्ट्री में काम करता है। उसी के साथ मध्य प्रदेश के डिंडौरी निवासी आनंद कुमार भी काम करता है और मोहल्ले में ही किराये से रहता है। रवि ने अपने घर में फैक्ट्री के ही 2 कर्मचारियों को किराये पर कमरा दे रखा है। रवि की पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आनंद उनके घर में किराये से रहने वाले कर्मचारी के पास आया था। वहीं पर उसके बच्चे भी खेल रहे थे। इस दौरान रवि का छोटा बेटा शिवा (3) खेलते हुए आनंद के पास चला गया और उसके मोबाइल पर वीडियो देखने लगा।

इसके बाद आनंद चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर शिवा को अपने साथ ले गया। आनंद ने भनपुरी चौक से नाश्ता खरीदा। इस बीच रेखा भी पहुंच गई और कहा कि वह बेटे को घर छोड़ दे। रेखा ने बताया कि करीब 1 घंटे बाद उसने बड़े बेटे से शिवा के बारे में पूछा तो पता चला कि वह नहीं लौटा है। इसके बाद रेखा ने कॉल कर अपने पति रवि को इसकी जानकारी दी। पति ने आनंद को कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर वे पुलिस को पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कवर्धा के बोड़ला में घेराबंदी कर आनंद को एक बस से पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आनंद ने बताया कि उसकी शादी के 5 साल हो गए हैं, लेकिन उसे कोई संतान नहीं है। पत्नी के बांझपन के कलंक को मिटाने के लिए उसने रवि सिंह के बेटे को अगवा किया। वह बस में बैठकर अपने गांव डिंडोरा ले जा रहा था। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close