“मेरी खामोशी को हार मत समझना…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का आया रिएक्शन, शायराना अंदाज में दिया बड़ा संदेश
नई दिल्ली। Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) में इस समय अंदरूनी खींचतान देखने को मिल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पहली पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है। वहीं अब AAP ने राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को पद से हटा दिया है। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
Read More: बोर्ड परीक्षा के नाम पर ठगी का खेल, फर्जी फोन कॉल को लेकर शिक्षा मंडल ने जारी किया निर्देश, कहा- तुरंत करें शिकायत
बता दें कि, राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई है। इतना ही नहीं, राज्यसभा में उनके बोलने पर भी कैंची चली है। AAP ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भी लिखा, जिसमें चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का समय न दिए जाने की बात कही गई।
मिली जानकारी के अनुसार,राघव चड्डा AAP के सबसे चमकदार और मीडिया-फ्रेंडली चेहरों में से एक रहे हैं। जो हमेशा राज्यसभा में जनहित के मुद्दों को उठाया करते थे, चाहे वो एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय हो या डिलीवरी बॉयज के मुद्दे हों। लेकिन पार्टी हाई कमान ने उन्हें चेतावनी दी थी कि, वे बिना चर्चा के कुछ मुद्दों पर बोल रहे हैं. वह राज्यसभा में किस मुद्दे को उठाएंगे, इसकी जानकारी भी पार्टी को नहीं देते थे।
Read More: खत्म हुई इस कांग्रेस विधायक की सदस्यता, देर रात विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश
वहीं डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्डा ने एक्स अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि,’खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।’ जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, तो मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे मुद्दे जो संसद में आमतौर पर नहीं उठाए जाते। लेकिन क्या जनता की समस्याओं पर, सार्वजनिक मुद्दों पर बात करना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई जुर्म या गलती की है? आम आदमी पार्टी ने संसद को सूचित कर दिया है कि उन्हें बोलने का मौका न दिया जाए। अब कोई मुझे क्यों रोकना चाहेगा?
AAP के राज्यसभा उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद, राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें, “खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ…” का दावा किया गया है।
(वीडियो सोर्स: राघव चड्ढा/ X) pic.twitter.com/8FnfNLwW5v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
सौजन्य ANI


