Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में फिर चाकूबाजी की वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों पर जानलेवा हमला, इलाके में फैली दहशत

रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से सामने आया है। जहां पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी कासिम ने पुरानी रंजिश को लेकर आवेश खान पर चाकू से वार कर दिया। घटना में आवेश खान गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Read More: CGPSC मेंस के लिए अधिसूचना जारी, आज से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, यहां देखें कैसे करें आवेदन 

वहीं दूसरा मामला, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से सामने आया है।  दुर्गा मंदिर भाठागांव के पास पुराने विवाद को लेकर आरोपी लक्की साहू ने युवक परमेश्वर साहू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने पहले गाली-गलौच की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। युवक के पेट और कमर पर कई वार किए गए हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आठवां दिन आज, खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगी चर्चा 

Raipur Chakubaji:  घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमला साफ देखा जा सकता है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों ही घटनाओं में पुरानी रंजिश को हमले की मुख्य वजह बताया जा रहा है। राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close