Breaking news
Advertisement
big breakinginternational newsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्यूरोक्रेट्ससंपादकीय

आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे देश के प्रधानमंत्री जानिए कितना खास है उनका ये दौरा किन परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

रायपुर:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं उनका यह दौरा छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। बता दे दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित मोहभट्टा में 2 लाख से अधिक की जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश को 33700 करोड रुपए से अधिक की लागत वाली ऐसी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे जिसमें बिजली,तेल,गैस, रेल,सड़क,शिक्षा और सबसे महत्वपूर्ण आवास से संबंधित विकास की परियोजनाएं शामिल है

जानिए कौन-कौन सी सौगाते आज देंगे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ को

बीते दिनों प्रदेश में बिजली की दरों में हुई वृद्धि और बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ बने इस हेतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस क्षेत्र में CSPGCL को 15800 करोड रुपए से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना का शुरुआत करेंगे

कार्बन उत्सर्जन लक्ष की प्राप्ति,वायु प्रदूषण में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने के लिए सूरजपुर बलरामपुर,सरगुजा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की सिटी गैस वितरण परियोजना की आज आधारशिला भी प्रधानमंत्री रखने वाले

लगातार प्रदेश में रेल परियोजनाओं को लेकर उठ रहे सवालों और यात्रियों को हो रही दिक्कतों को लेकर भी आज प्रधानमंत्री बड़ी घोषणा करने वाले हैं।जिसके तहत प्रदेश में कई नई ट्रेन और रेल परियोजनाओं की शुरुआत आज प्रधानमंत्री करेंगे जिसमें 108 किलोमीटर लम्बी रेलवे परियोजना की आधारशिला आज प्रधानमंत्री रखने वाले हैं।जिससे रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा रेल परियोजना के तहत 108 किलोमीटर लंबाई वाली कुल 7 परियोजनाएं प्रदेश में शुरू होगी वहीं 111 किलोमीटर की लंबाई वाली तीन परियोजनाएं भी आज प्रदेश को मिलने वाली है

वहीं प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता को 18 लाख आवास देने की गारंटी प्रधानमंत्री द्वारा दी गई थी जिसके चलते आज प्रदेश के तीन लाख से अधिक आवास हीन लोगों को आज उनके घरों की चाबी प्रधानमंत्री सौंपने वाले हैं

बिलासपुर के सीपत एनटीपीसी परियोजना में 800 मेगावाट विद्युत उत्पादन की रखेंगे आधारशिला.

NTPC परियोजना में 9790 करोड़ रुपये की विभिन्न कार्य.

कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर सरगुजा जिला में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीपीएल की सिटी गैस वितरण योजना की रखेंगे आधारशिला.

1285 करोड़ के 200 किलोमीटर से अधिक हाई प्रेशर पाइपलाइन और 800 किलोमीटर से अधिक MDPE पाइप लाइन.

2210 करोड़ से अधिक की लागत से विशाखापट्टनम रायपुर पाइपलाइन परियोजना.

2690 करोड़ रुपये से अधिक लागत से छत्तीसगढ़ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 108 किलोमीटर की लंबाई वाली 7 रेलवे परियोजनाएं.

मंदिर हसौद से अभनपुर रायपुर खंड के लिए मेमू ट्रेन सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी.

1270 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से झलमला शेरपार नेशनल हाईवे-930, नेशनल हाईवे-43, अंबिकापुर पत्थलगांव दूसरी लाइन अपग्रेड किलो का कंटेंट नेशनल हाईवे 130 डी कोंडागांव-नारायणपुर दूसरी लाइन

पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल, रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र.

स्मार्ट कोड आधुनिक प्रयोगशाला और पुस्तकालयों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के मिलेगा अवसर.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 3 लाख लाभार्थियों कराएंगे गृह प्रवेश

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close