देशभर में आज से हुए ये बड़े बदलाव, जानिए आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर
नई दिल्ली। 1 April Rule Change: आज 1 अप्रैल 2026 है, जो नए वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला दिन है। वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को कई तरह के बदलाव होते हैं आज से न्यू इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है। इन बदलावों का आम आदमी की जेब पर सबसे ज्यादा असर होने वाला है। तो चलिए जानते हैं आज से किन-किन चीजों में बदलाव हुआ है।
Read More: ‘डेडलाइन’ के अंतिम दिन मुख्यधारा में लौटे 25 नक्सली, घातक हथियारों के साथ किया सरेंडर, कुल इतने करोड़ का था इनाम
नया इनकर टैक्स एक्ट लागू- आज से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा। आयकर अधिनियम 1961 लगभग 6 दशक पुराना है, जिसकी जगह अब नया अधिनियम लेगा। जिसमें नियमों को सरलीकृत किया गया है। रिटर्न से जुड़े फॉर्म को ऐसे बनाऐ गए हैं, जिन्हें सामान्य नागरिक भी बिना किसी परेशानी के आसानी से भर पाए।
रेलवे टिकट कैंसिल-रिफंड- आज से हुए बदलाव में रेलवे टिकट भी शामिल है। जिसमें अब कंफर्म टिकट को ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड मिल सकेगा। बता दें कि, पहले यह समय सीमा 4 घंटे की थी।
पैन कार्ड के लिए अतिरिक्त दस्तावेज- पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड देना होता था, लेकिन नए नियम के तहत अब आवेदन के समय वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या 10वीं की मार्कशीट जैसे दस्तावेज लगेंगे।
गैस सिलेंडर के दाम- 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि ये अलग-अलग शहरों में कीमतें बढ़ गई है। वहीं कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।
डिजिटल पेमेंट में बदलाव- आज से हुए बदलावों में एक बड़ा बदलाव डिजिटल पेमेंट में भी हुआ है। अब हर ट्राजेक्शन पर ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ अनिवार्य होगा। यानी अब ओटीपी के साथ-साथ आपको पिन, बायोमेट्रिक या फेस आईडी का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।




