शराब घोटाले मामले में लखमा और चैतन्य बघेल समेत 59 आरोपियों की पेशी आज, ईडी की विशेष अदालत में किया जाएगा पेश
रायपुर। CG Liquor Scam Case: राजधानी रायपुर से इस वक्त शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है।करीब 3000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की आज ईडी की विशेष अदालत में पेशी की गई। इस मामले में कुल 59 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल, निरंजन दास समेत कई आबकारी अधिकारी अदालत में मौजूद रहे।
Read More: फिर दिखा रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में 8 महिलाओं की मौत
सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में धारा 88 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। वहीं कवासी लखमा भी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान 28 आबकारी अधिकारी भी शामिल हुए। एडवोकेट फैजल रिजवी ने बताया कि कोर्ट के सामने पहले से ही अभियोग पत्र पेश है।
Read More: नक्सलवाद के साए से बाहर आया दंतेवाड़ा, शांति की वापसी के साथ फिर लौटी उत्सवों की रौनक, मड़ई मेले ने लौटाई खुशियां
CG Liquor Scam Case: ईडी ने फाइनल अभियोग पत्र दाखिल किया है, जिसमें पहले 23 आरोपी थे, अब बढ़ाकर 59 कर दिए गए हैं। जांच के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया था और बिना गिरफ्तारी के ही चार्जशीट पेश की गई है।




