Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

इंस्ट्राग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने किया सुसाइड, पानी टंकी के ऊपर फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला

गरियाबंद। Gariaband Live Suicide: गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव की पानी टंकी के ऊपर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।

Read More: 2 साल में समाप्त हुई 5 दशकों की समस्या, नक्सलवाद के खात्मे पर विजय शर्मा की प्रेसवार्ता, कहा-‘आज ऐतिहासिक दिन है’ 

जानकारी के अनुसार, ग्राम खुटगांव में मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर पानी टंकी पर पड़ी, तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ दिखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान धनीराम यादव (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More: डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद, सीएम साय ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया श्रेय 

Gariaband Live Suicide: घटना बीती रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर डाले गए स्टेटस को लेकर भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close