Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अर्पित करें ये चीज, मिलेगा मोक्ष का लाभ, बनी रहेगी सुख-शांति

Mahashivratri 2026 Shubh Muhurt: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये प्रमुख त्योहारों में से एक है जो हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस बार इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी यानी कल रविवार को मनाया जाएगा। इस साल महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद 8 योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व बढ़ गया है।
बता दें कि, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। कहा जाता है कि, जिस पर महादेव की कृपा होती है उनके जीवन में आ रहे सभी कष्ट मिट जाते हैं। उन पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन अगर एक लोटा जल भी शिवलिंग पर अर्पित कर दिया जाए तो हर मुश्किल दूर हो जाती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
 वैसे तो शिवजी की पूजा में कई चीजों का महत्व माना गया है। लेकिन जल, बेलपत्र और अक्षत यानी चावल के बिना भगवान शिव की पूज अधूरी मानी जाती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी।

उपाय

इस दिन अपने तन और मन को पवित्र करके किसी भी शिवालय में जाकर या घर पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भोग व मोक्ष दोनों का लाभ मिलता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर रुद्राक्ष अर्पिक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। रुद्राक्ष अर्पिक करने के बाद विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करें. इसके बाद आप इसे लाल या सफेद धागे में गले या बाजू में धारण कर सकते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close