Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के इन स्कूलों पर निगम का कड़ा एक्शन, टैक्स नहीं देने पर किया सील,कई बड़े संस्थानों के वर्षो से लाखों रूपये बकाया

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur Holy-Cross School Seal: वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में राजस्व वसूली को लेकर रायपुर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। टैक्स वसूली के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की है। वहीं नगर निगम ने बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-4 राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए होली क्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होली क्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर को सील कर दिया।

Read More: डेडलाइन के अंतिम दिन सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दो हार्डकोर नक्सलियों ने AK-47 के साथ किया सरेंडर 

जानकारी के मुताबिक, होली क्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर करीब 34 लाख रुपये और होली क्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर लगभग 24 लाख रुपये का बकाया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और दोनों स्कूलों के मुख्य गेट पर ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से सीलबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, आईटी एक्सपर्ट रंजीत रंजन और सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू मौजूद रहे।

Read More: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज के साथ बर्बरता, इलाज के नाम पर की बेदम पिटाई, वीडियो वायरल 

Raipur Holy-Cross School Seal: अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं होली क्रॉस स्कूल कांपा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपना पूरा बकाया तुरंत जमा कर दिया, जिससे उसे किसी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा।

यह भी देखें

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close