मंदिर के पीछे आग का तांडव, गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें देख दुकानदारों में मची हड़कंप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Fire News: राजधानी रायपुर से कल 30 मार्च सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई, जहां फाफाडीह इलाके में दिगंबर जैन मंदिर के पीछे स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह आग इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे गोदाम में लगी है।
Read More: हनुमंत कथा में घमासान… पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर विवाद,अमरजीत सिंह और बसंत अग्रवाल के बीच तीखी बहस
शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है। स्थानीय थाना पुलिस और दमकल कर्मी मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Read More: ‘बस्तर अब विकास के पथ पर अग्रसर है’, लोकसभा में नक्सलवाद पर बोले अमित शाह, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
Raipur Fire News: यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।



