छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा
CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए हुए सलेक्ट, यहां देखें कैसे चेक करें रिजल्ट
रायपुर। CGPSC Prelims Result: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC) ने प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें करीब 3921 अभ्यर्थी का मेंस परीक्षा में सिलेक्शन हुआ है। मालूम हो की यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
Read More: नक्सलवाद के अंत की उलटी गिनती शुरू, डेडलाइन को 4 दिन शेष, देश से होगा नक्सलवाद का खात्मा
बता दें कि, इस परीक्षा में करीब 3975अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से करीब 3921 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए सिलेक्ट हुए। परीक्षा कुल 265 पदों के लिए हुई थी। जारी अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पीसीएस मेंस परीक्षा 16 से 19 मई तक आयोजित होगी।
Read More: आज गृह जिला जशपुर जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, स्थानीय लोगों से करेंगे भेंट मुलाकात
CGPSC Prelims Result: वहीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं। अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्मतिथि के साथ वर्ग, कट ऑफ अंक आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
Skip to PDF content
Advertisement




