नशा मुक्ति केंद्र में मरीज के साथ बर्बरता, इलाज के नाम पर की बेदम पिटाई, वीडियो वायरल

रायपुर। Sahas Nasha Mukti Kendra Viral Video: रायपुर के साहस नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला उजागर हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। आरोप है कि केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा ने इलाज के लिए आए मरीजों के साथ मारपीट की।
Read More: मंदिर के पीछे आग का तांडव, गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें देख दुकानदारों में मची हड़कंप
मामले में उड़ीसा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी के माता-पिता ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वे अपने बेटे को तीन महीने के इलाज के लिए रायपुर लेकर आए थे, लेकिन महज 9 दिनों के भीतर ही उसे केंद्र से वापस निकालना पड़ा।
परिजनों का कहना है कि केंद्र में अंकुर के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई। फिलहाल अंकुर का इलाज विशाखापट्टनम में जारी है।
Read More: हनुमंत कथा में घमासान… पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर विवाद,अमरजीत सिंह और बसंत अग्रवाल के बीच तीखी बहस
Sahas Nasha Mukti Kendra Viral Video: पुलिस ने आरोपी अनिकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला पंडरी मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ा हुआ है।अब सवाल उठता है कि इलाज के नाम पर चल रहे ऐसे केंद्रों में आखिर मरीज कितने सुरक्षित हैं।



