नक्सलवाद पर सियासत तेज, अमित शाह के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, कहा-‘शाह सिर्फ झूठ बोल रहे’
रायपुर। Bhupesh Baghel On Amit Shah: नक्सलवाद के खात्मे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो 31 मार्च 2026 डेडलाइन बताई थी उसका आज अंतिम दिन है। ऐसे में डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले कल यानी 30 मार्च को लोकसभा में अमित शाह ने नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा की। भूपेश बघेल ने नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नक्सलवाद समाप्ति को लेकर बयान दिया कि, आज 31 मार्च है अमित शाह जी के कथन अनुसार आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का आख़िरी दिन है।
Read More: तेजी से बहाएंगे विकास की गंगा… सीएम साय ने 375 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि, कल लोकसभा में उन्होंने झूट बोला की हमारी सरकार ने मदद नहीं की। बघेल ने शाह को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे स्थान और समय तय करें, वे इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं, लेकिन देश और प्रदेश को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।
बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ ठोस काम किया। उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार ने दोहरी नीति अपनाई पहले स्थानीय लोगों का विश्वास जीता और फिर जैसे-जैसे नक्सलवाद पीछे हटता गया, वहां विकास कार्य पहुंचाया। उनके अनुसार, इस नीति के चलते 600 गांव नक्सलवाद से मुक्त कराए गए।
Read More: राजधानी के इन स्कूलों पर निगम का कड़ा एक्शन, टैक्स नहीं देने पर किया सील,कई बड़े संस्थानों के वर्षो से लाखों रूपये बकाया




