राजधानी में देर रात MBBS छात्र से मारपीट,पुलिस ने किया मामला दर्ज

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में देर रात एक MBBS छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना NIT के पास स्थित नालंदा परिसर की है। पीड़ित छात्र ने थाने मे शिकायत की है,जो मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के डगनिया इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित छात्र ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि देर रात करीब 12 बजे नमन जैन के साथ कुछ युवक आए और मेरा कॉलेज और ईयर पूछ कर चले गए फिर थोड़ी देर बाद 20 से 25 युवकों के साथ आए जो की सभी नशे में धुत थे जिसमें रौनक जैन ओज प्रकाश पांडे,नमन चौहान, हैदर,श्रेयांश शामिल है सभी ने मिलकर लाठी डंडे लोहे के कड़े लोहे की कुर्सी से बेरहमी से पिटाई की जिससे पसली, कमर, पीठ चेहरे सहित शरीर में कई हिस्सों में चोट आई है छात्र का आरोप है कि हमलावरों में कुछ युवक NSUI से जुड़े हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल था,वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र का इलाज जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल सवाल यह है कि राजधानी में छात्र भी सुरक्षित नहीं हैं।



