ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 का कड़ा विरोध, समुदाय के लोग करेंगे एक दिवसीय प्रदर्शन , निकाली जाएगी शांतिपूर्ण रैली
रायपुर। Transgender Persons Amendment Bill: ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में ट्रांसजेंडर समुदाय ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह रैली 30 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल होंगे। रैली की शुरुआत सप्रे शाला मैदान से होगी, जो नगर निगम मुख्यालय से होते हुए प्रेस क्लब तक पहुंचेगी। रैली के समापन के बाद प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जहां समुदाय के प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे।
Read More: नगर निगम की बड़ी लापरवाही, जहां हुआ था पीलिया डायरिया वहीं भेज रहे गंदा पानी, देर रात भारी हंगामा, मौके पर पहुंचे जोन कमीशनर
बता दें कि, इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय की पहचान और अधिकारों की रक्षा करना है। साथ ही, प्रस्तावित संशोधन विधेयक के संभावित नकारात्मक प्रभावों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। आयोजकों का कहना है कि यह रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखा जाएगा।
दरअसल, लोकसभा और राज्यसभा से ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिलते ही देश में ट्रांसजेंडर समुदाये के लोगों ने नाराजगी जताई है। केंद्र सरकार 2019 में ट्रांसजेंडरों से जुड़ा कानून 2019 में लेकर आई। जिसमें ट्रांसजेंडर की नई परिभाषा तय की गई। साथ ही उन्हें खुद की पहचान करने का अधिकार दिया गया।
Read More: जशपुर जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Transgender Persons Amendment Bill: विधेयक में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सही और सुनिश्चित पहचान करना और उनकी सुरक्षा के लिए एक उपयुक्त परिभाषा देना जरूरी है ताकि उन्हें मौजूदा कानून का फायदा मिल सके। सरकार को आदेश दिया कि ट्रांसजेंडर वर्ग को सामाजिक-शैक्षणिक रूप से पिछड़ा माना जाए।



