ट्रेंडिंग-न्यूज़बंगलादेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा
नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने
राबाड़ी। Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश के राजबाड़ी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पद्मा नदी में एक यात्री बस गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि, इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया गया कि, बस फेरी चढ़ने के समय अचानक अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी।
Read More: पलक झपकते ही तबाह हुई कई जिंदगियां, दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल
मिली जानकारी के अनुसार, बस राजबाड़ी से ढाका जा रही इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। हादसा कल बुधवार शाम करीब 5 बजे दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने हुई। जहां बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी कि तभी वह नियंत्रण खोकर नदी में गिर गई।
Read More: CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए हुए सलेक्ट, यहां देखें कैसे चेक करें रिजल्ट
Bangladesh Bus Accident: हादसे को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मोल्लाह कहते हैं, “हमने अब तक 23 शव बरामद किए हैं। हो सकता है कि कुछ लोग अभी भी लापता हों, और कुछ लोग बच गए हों। चूंकि अभी रात है, इसलिए बचाव अभियान कुछ हद तक रुका हुआ है, लेकिन एक संयुक्त बचाव अभियान जारी है, जिसमें विभिन्न बल—फायर सर्विस, नौसेना, पुलिस और अन्य समूह—बचाव कार्य कर रहे हैं। हालांकि, अंधेरे के कारण, अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, लेकिन दिन की रोशनी में यह फिर से शुरू हो जाएगा।”
Advertisement




