नगर निगम की बड़ी लापरवाही, जहां हुआ था पीलिया डायरिया वहीं भेज रहे गंदा पानी, देर रात भारी हंगामा, मौके पर पहुंचे जोन कमीशनर
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर के नगर निगम जोन 09 से बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां संकल्प सोसायटी फेस-2 के रहवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भीषण जल संकट के बीच नगर निगम द्वारा टैंकर से जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह मटमैला, बदबूदार और पीने योग्य नहीं है।
Read More: जशपुर जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि, मजबूरी में उन्हें यही दूषित पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हालात इसलिए भी चिंताजनक हैं क्योंकि बीते वर्ष इसी कॉलोनी में पीलिया और डायरिया के दर्जनों मामले सामने आए थे, जिनमें एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
Raipur News: ताजा मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देर रात तक हंगामा होता रहा। बढ़ते विरोध के बीच जोन कमिश्नर राकेश शर्मा को मौके पर पहुंचना पड़ा। हालांकि, लोगों का आरोप है कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे मामूली गलती बताकर टालने की कोशिश की। अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक लापरवाही के इस खेल में आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा? क्या निगम इस बार कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर हालात यूं ही बने रहेंगे?



