Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पुलिस की सख्ती के बाद भी बदमाशों हौसला बुलंद, खुलेआम चाकू लहराते हुए मनाया जन्मदिन, वीडियो पोस्ट कर पुलिस को दे रहे चुनौती

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Viral Video: राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला 27 मार्च शुक्रवार रात 11 बजे कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि अटल आवास इलाके से सामने आया है, जहां चाकू से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक खुलेआम हाथों में चाकू लहराते हुए जन्मदिन मना रहे हैं और उसी चाकू से केक काट रहे हैं।

Read More: ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 का कड़ा विरोध, समुदाय के लोग करेंगे एक दिवसीय प्रदर्शन, निकाली जाएगी शांतिपूर्ण रैली 

हैरानी की बात यह है कि, इन युवकों में कानून का जरा भी डर नजर नहीं आ रहा, बल्कि वे खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई और सख्ती के दावों के बावजूद ऐसे मामलों का सामने आना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इन बदमाशों को अवैध हथियार कहां से मिल रहे हैं? क्या शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई है?

Read More: नगर निगम की बड़ी लापरवाही, जहां हुआ था पीलिया डायरिया वहीं भेज रहे गंदा पानी, देर रात भारी हंगामा, मौके पर पहुंचे जोन कमीशनर 

Raipur Viral Video: इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस क्या ठोस कार्रवाई करती है और ऐसे असामाजिक तत्वों पर किस तरह नकेल कसती है। फिलहाल, यह वीडियो शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close