पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच सीएम साय की अहम बैठक, पेट्रोलियम और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर की चर्चा
रायपुर। CM Sai Meeting: पश्चिम एशिया में चल रहे हालातों के बीच राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्त रायपुर, सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में खाद्य, उद्योग, कृषि, खनिज, परिवहन, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए । जिसमें बैठक वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति को लेकर चर्चा की गई।
Read More: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर किया मंथन, लॉकडाउन को लेकर किया क्लीयर
बता दें कि, बैठक में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल, डीजल एवं उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई । इसके साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस लेकर भी मंथन किया गया।
Read More: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन आज, कुश्ती स्पर्धा का होगा शुभारंभ, 144 पुरुष-महिला रेसलर्स दिखाएंगे दमखम
CM Sai Meeting: वहीं इस बैठक के दौरान सीएम साय ने अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की कोशिशों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए।



