Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

NET की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी नियमित हो SET परीक्षा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। Raipur News: भाजपा के कद्दावर नेता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती से पहले SET परीक्षा कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा की प्रदेश निर्माण के 25 साल में केवल 6 बार ही SET परीक्षा हुई। जबकि NET की परीक्षा हर 06 माह में आयोजित होती हैं। जिससे की अनियमित आयोजन से युवाओं को नुकसान हो रहा।

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा की इससे छत्तीसगढ़ राज्य के SET पात्रता प्राप्त अभ्यार्थियों को NET पात्रता प्राप्त अभ्यार्थियों से कम अवसर प्राप्त हो रहा है और राज्य के रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ के अभ्यार्थियों को भर्ती के अवसर से वंचित होना पड़ रहा है। अगले कुछ माह में विभाग में 700 पदों पर भर्ती होनी है इससे पहले SET परिक्षा आयोजन किये जाने हेतु इन्होंने अनुरोध किया है।

Raipur News: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महाविद्यालयों में सभी भर्ती में प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देने के लिए SET परीक्षा का नियमित आयोजन करने के लिए संबंधित को निर्देश देना चाहेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close